हमीरपुर: मुस्करा थाना क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव में कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
शुक्रवार सुबह 11 बजे मुस्करा थाना क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव में किसान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे से लटका शव देख परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। किसान ने दो साल पहले पुत्री की शादी के लिए बैंक से ग्रीन कार्ड बनवाकर कर्जा लिया था, जिसे अदा नहीं कर पा रहा था। पुलिस के मुताबिक पहाड़ी भिटारी गांव निवासी 75 वर्षीय राधे ने घर के फाँसी लगा ली।