हमीरपुर: मेरापुर, भिलावां में पाइप लाइन फटने से 2 दिनों से पानी का संकट, जल संस्थान के अभियंता से की गई शिकायत
शुक्रवार की सुबह 9 बजे भिलावां-मेरापुर वार्डों में भूमिगत गैस पाइप लाइन बिछाने में अंडरग्राउंड पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दो दिन से क्षेत्र में पीने के पानी का संकट है। हैंडपंपों पर पानी भरने को लेकर मारामारी है। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के सहायक अभियंता से की शिकायत। भिलावां और मेरापुर वार्डों के सैकड़ों घरों के लोगों को पीने के पानी का संकट।