हमीरपुर: सैय्यदवाड़ा मोहल्ले में टप्पेबाज जेवर की सफाई के बहाने अंगूठी और चेन लेकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
शुक्रवार की सुबह 8 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय के सैय्यदवाड़ा के एक मकान में जेवर साफ करने के बहाने आया युवक बुजुर्ग को चकमा देकर सोने की अंगूठी और चेन लेकर भाग गया। सदमा लगने से बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने वाले दो संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।