सिराथू: भरवारी में फ़ास्ट ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, एक दिन पहले पुलिस ने की थी पूछताछ
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को एक युवक ने फ़ास्ट ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया है।मृतक की पहचान कस्बा पुरानी टँकी के साहिल के रूप में हुई है।साहिल प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था जो अपने ससुराल में रहता था।साहिल पर कई केस दर्ज थे, वह जेल भी जा चुका है।घटना से पहले शनिवार को पुलिस ने साहिल से पूछताछ की थी।परिजनों में कोहराम है।