सिराथू: सैनी इलाके में हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र और दामाद के भाई की हुई मौत
सैनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक बाइक ट्रक में भिड़ गई, जिसमें सवार पिता पुत्र और दामाद के भाई की मौत हो गई है।अन्य बइको में सवार लोग बाल बाल बच गए हैं।कानपुर के रहने वाले मुहब्बत सिंह अपने परिवार के साथ प्रयागराज में रहकर कपड़े की फेरी का काम करते थे।परिवार साथ यह लोग वापस कानपुर लौट रहे थे,तीनों की मौत अस्पताल में हुई है।