सिराथू: जालौन के एक गोलगप्पा व्यापारी की लाश भरवारी के गौरा में फांसी के फंदे पर लटकती मिली, भाई के साथ रहकर बेचता था गोलगप्पे
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बा के गौरा मुहल्ले में किराए के कमरे में रहने वाले गोलगप्पा व्यापारी की लाश उसके कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली है।मृतक अजीत अपने भाई दिनेश के साथ रहता था।दिनेश ने बताया शनिवार रात बिजली नहीं होने के कारण पत्नी सन्नो साथ छत पर सो रहा था।सुबह कमरे का दरवाजा बंद मिलने पर तोड़ा गया तो यह नजारा देखने को मिला।पुलिस जाँच में जुटी।