सिराथू: कोखराज इलाके में ट्रेलर चालक की हत्या कर लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, चार गिरफ्तार
शुक्रवार देर रात कोखराज इलाके में एक ट्रेलर चालक की हत्या कर दी गई थी और उसके माल को लूट लिया गया था। शनिवार देर रात पुलिस ने इन बदमाशों के साथ मुठभेड़ कियाजिसमें मुख्य अभियुक्त संतोष मारा गया और चार साथी अकरम शकील आफताब और अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट के करोड़ों रुपए का माल बरामद कर लिया गया है।पुलिस फ़रार दो बदमाशों की तलाश में जुटी है।