गोला: बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में बच्चों के बीच पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर हुआ हमला
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में बच्चों के बीच पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर हमला किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नेतवार गांव निवासी रीता देवी पत्नी अंगद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 25 मार्च की रात करीब 9 बजे उनका चार वर्षीय बेटा ओसारे में खेल रहा था।