फतुहा: नदी थाना पुलिस ने आलमपुर से उत्पाद अधिनियम के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Fatwah, Patna | Jul 31, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आलमपुर गांव में छापामारी कर उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त रौशन कुमार और धीरज कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों कच्ची दरगाह आलमपुर गांव का रहने वाला है। इस संबंध में नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि कांड संख्या 305/26 के तहत दोनों प्राथमिकी अभियुक्त है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।