नवाबगंज: रसौली में लाखों की चोरी: प्रॉपर्टी डीलर के घर को दिनदहाड़े चोरों ने खंगाला, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी के कस्बा रसौली में शनिवार सुबह हुई चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। रसौली निवासी सईद अहमद उर्फ सईदू के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने महज एक घंटे के भीतर घर खंगाल डाला और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय घर पर सन्नाटा था, जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गए।