बीकानेर: बंगलानगर में बढ़ती चोरियों से लोगों में आक्रोश, क्षेत्रवासी एसपी कार्यालय पहुंचे और किया प्रदर्शन
बीकानेर के बंगलानगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। वार्ड नंबर 1, 19, 20 और 21 के बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे तथा ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले एक माह में करीब 20 चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। किसी घर से 10 लाख तो किसी से 15 लाख रुपए तक के