शमशाबाद: वन विभाग का डंडा: करैया बीट में अवैध अतिक्रमण जमींदोज
परिक्षेत्र शमशाबाद के अंतर्गत करैया बीट में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। बुधवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी संगीता अमलतास के नेतृत्व में वन अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से निर्मित टपरे को ध्वस्त कर दिया और वन भूमि को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराया। विभाग की इस अचानक कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया