समस्तीपुर: जिले के किसानों ने हाउसिंग बोर्ड मैदान से ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ समाहरणालय पर किया प्रदर्शन
जिले के किसानों ने कई समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकालकर समाहरणालय के सामने किया प्रदर्शन। हाउसिंग बोर्ड मैदान से किसानों के द्वारा ट्रैक्टर मार्च का आयोजन किया गया। समाहरणालय पर पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी दर्जा देने सहित अन्य कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है।