समस्तीपुर: जिले के साईबर थाने में हेड क्वार्टर डीएसपी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर फहराया तिरंगा, सभी पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
जिले के साइबर थाने में हेड क्वार्टर डीएसपी सह साईबर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, महिला थाना अध्यक्ष पुष्पलता सहित इलाके के जन प्रतिनिधि व पुलिस के जवानों ने झंडे को सलामी दी।