मुंडापांडे थाना क्षेत्र में बच्चों के झगड़े को लेकर 5 से 6 लोगों ने सोनू नाम के व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सोनू के परिजनों द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुंडापांडे थाने में शिकायती पत्र दिया गया है।