कांके: कचहरी स्थित आवास पर रांची विधायक सीपी सिंह ने जनता दरबार का किया आयोजन
Kanke, Ranchi | May 25, 2026 कचहरी स्थित आवास में सोमवार सुबह करीब 10 बजे रांची विधायक सीपी सिंह ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग अपनी अपनी समस्या को लेकर रांची विधायक सीपी सिंह के आवास पहुंचे। इस दौरान रांची विधायक सीपी सिंह ने सभी की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।