सर्व समाज संगठन की संरक्षक एवं राजधानी भोपाल की वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती हेमलता कोठारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात की। यह मुलाकात रामनगर के बाणसागर बांध परियोजना से प्रभावित 17 गांवों के विस्थापितों को अब तक न मिले मुआवजे को लेकर की गई। उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।