डुमरांव: बकरीद पर्व को लेकर डुमरांव थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित, भाईचारा बनाए रखने की अपील
Dumraon, Buxar | May 26, 2026 डुमरांव थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार की शाम 6 बजे शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के दायरे में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।