जहानाबाद: जहानाबाद जहाना कॉलेज के पास से युवक की बाइक चोरी, थाने में पीड़ित ने लगाई गुहार
जहानाबाद शहर के जहानाबाद जहाना कॉलेज के पास से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। भागीरथ बीघा निवासी रणजीत कुमार अपनी बाइक खड़ी कर किसी काम से गए थे। कुछ देर बाद लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।