गोपालगंज: सिकमी गांव में खेत में कार्य करने के दौरान युवक को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सिकमी गांव में गुरुवार को खेत में कार्य कर रहे एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। इस दौरान अचेत अवस्था में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं चिकित्सक के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं।