हाथरस: पतंग के विवाद में पड़ोसी ने दो बालकों के साथ की जमकर मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने कराया घायल बालकों का डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी गिरधरा में पतंग के विवाद को लेकर पड़ोसी ने 11 वर्षीय अमन पुत्र राजेश एवं 9 वर्षीय शिवा पुत्र राजेश को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित बालकों के परिजनों द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत पर दोनों घायल बालकों का पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है।