झांसी: झांसी रेंज का IGRS पोर्टल पर फिर जलवा, चौथी बार प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
Jhansi, Jhansi | Jul 8, 2025 उत्तर प्रदेश शासन की जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में झांसी परिक्षेत्र ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथी बार पहला स्थान हासिल किया है। डीआईजी ने इस शानदार कार्य के लिए IGRS, CCTNS प्रभारी, रेंज कोऑर्डिनेटर और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।