मुरार: 1500 रुपये की उधारी बनी ब्लैकमेलिंग का जाल, 12वीं के छात्र से ऐंठ लिया 10 तोला सोना
Morar, Gwalior | Jul 7, 2026 ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में 1500 रुपये की उधारी से शुरू हुई ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग द्वारा धमकाकर 12वीं के छात्र से करीब 10 तोला सोना ऐंठने का आरोप है। मामले की जानकारी मंगलवार दोपहर 2:00 बजे सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।