अमरोहा: डिडौली में ऑटो चालक को पीटने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया, चालान भी किया गया
Amroha, Amroha | Mar 8, 2025 आपको बता दें कि अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में डिडौली बाजार में पुरानी रंजिश के चलते गांव पूरनपुर निवासी ऑटो चालक अजय पुत्र महेंद्र के साथ डिडौली गांव निवासी रोहित, अमन और अतुल ने बेल्टों से मारपीट की थी। घटना में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और तीनों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में डिडौली पुलिस ने फरार अभियुक्त अमन को गिरफ्तार कर लिया।