रोहतास जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन
🏆 रोहतास में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन! 🏆
न्यू स्टेडियम फजलगंज में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 3 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 20 खेल विधाओं में करीब 6500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 4000 बालक और 2500 बालिकाएं शामिल रहीं।
अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के सरकारी व निजी विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
🥇 800 स्वर्ण पदक
🥈 800 रजत पदक
🥉 500 कांस्य पदक
विजेता एवं उपविजेता टीमों को विनर और रनर कप प्रदान किया गया।
जिला कला एवं युवा संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। खिलाड़ियों को निराश होने के बजाय बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए, क्योंकि खेल में भी उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं हैं।
जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डित ने आयोजन में सहयोग देने वाली तकनीकी टीम, विभिन्न खेल संघों, नगर निगम, पीएचईडी, मेडिकल टीम और पुलिस बल सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि समूह स्पर्धाओं में विजेता खिलाड़ी अब प्रमंडल स्तर पर खेलेंगे।
#Rohtas #Sasaram #Sports #DistrictSportsCompetition #FazalganjStadium #खेल_प्रतियोगिता #खेल_प्रतिभा #rohtasmedia