हसनपुर: हसनपुर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 18 सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन
समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड प्रमुख अंजू देवी के कार्यकलापों से असंतुष्ट पंचायत समिति सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार को विश्वनाथ तांती के नेतृत्व में सदस्यों ने बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार और पंचायती राज पदाधिकारी कुणाल कुमार को आवेदन सौंपा। इसमें विशेष बैठक बुलाने की मांग की गई है।