विष्णुगढ़: एनएच-522 के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा जल्द होगी बहाल, सांसद मनीष जायसवाल ने लिया संज्ञान
एनएच-522 के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा जल्द होगी बहाल, सांसद मनीष जायसवाल ने लिया संज्ञान। सांसद के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर से की बात, ठीक करके सेवा शुरू करने का मिला भरोसा। क्षेत्र में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करना हमेशा से एक बड़ी प्राथमिकता रही है।