इंदौर: अवैध हथियारों और मादक पदार्थों पर कड़ी नज़र रखने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई
Indore, Indore | Mar 16, 2025 इंदौर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने अपनी टीम के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें शहर में आने वाले अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में क्राइम ब्रांच की टीम को यह जिम्मेदारी दी गई कि वे मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए सतत प्रयास करें।