इंदौर: हाईकोर्ट के बाहर चक्का जाम और थाना प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की, पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर
Indore, Indore | Mar 16, 2025 इंदौर में कल तुकोगंज थाना क्षेत्र के हाई कोर्ट चौराहे पर हुए चक्का जाम और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर थाना प्रभारी की तरफ से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में दर्ज की गई है, जबकि दूसरी एफआईआर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में दर्ज की गई है।