इंदौर: बीआरटीएस में अनियंत्रित कार घुसी, घटना का वीडियो हुआ वायरल, पलासिया चौराहे पर हुआ हादसा
Indore, Indore | Mar 16, 2025 इंदौर के पलासिया चौराहा स्थित बीआरटीएस पर एक कार डिवाईडर से टकराने के बाद असंतुलित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार में सवार लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यह कार विजयनगर की ओर तेजगति से जा रही थी। तभी बीआरटीएस पर असंतुलित होकर रेलिंग में घुस गई। कार की गति इतनी तेज थी कि कार के एयर बैग खुल गए थे।