इंदौर: नगर निगम कमिश्नर का एक साल का कार्यकाल हुआ पूर्ण, कहा- इंदौर के लोग जागरूक और शहर के प्रति समर्पित
Indore, Indore | Mar 16, 2025 इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को इंदौर निगम की कमान संभाले हुए एक साल हो गए हैं।इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित तमाम जनप्रतिनिधि ने आज उनका सम्मान किया,और उन्हें बधाई भी दी,इस मौके पर निगम कमिश्नर शिवम् वर्मा ने रविवार एक बजे मीडिया से अपने काम और अनुभव को भी साझा किया,इस दौरान उन्होंने इंदौर वासियों की जमकर तारीफ भी की।