आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने मारपीट मामले में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की नाजायज मजमा लगाकर गाली गलौज करने, जान से करने के नियत से मारपीट करने के मामले में फरवरी महीना 2024 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उक्त मामले में तीन अभियुक्तों को इटहरी से गिरफ्तार किया गया है। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।