मंझनपुर: कौशाम्बी में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, एक पेड़ मां के नाम अभियान में किया वृक्षारोपण
भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के जनपद कौशाम्बी के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी के नेतृत्व में मंझनपुर स्थित पाल चौराहे पर फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।