ब्यौहारी: बिना दस्तावेज रेत ले जा रहा ट्रैक्टर ट्राली पकड़ाया, खनिज विभाग की कार्रवाई
अवैध रेत परिवहन की शिकायत पर खनिज विभाग ने ग्राम पौड़ीकला में निरीक्षण किया। जांच के दौरान रेत से भरी बिना पंजीयन नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन और रेत जब्त कर थाना ब्यौहारी में सुपुर्द किया गया।जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे सामने आई है।