बसेड़ी: बसेड़ी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बसेड़ी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध देशी कट्टे (315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पहली कार्रवाई बयाना रोड स्थित मदर डेयरी के पास की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति बरगद के पेड़ के