कायमगंज: गांव नया गनीपुर निवासी 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना नवाबगंज के गांव नया गनीपुर निवासी 30 वर्षीय महिला परवीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला घर पर अकेली थी।सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।महिला के पति मुकीम रोज की तरह फेरी लगाने गएथे।