पटना ग्रामीण: पटना में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा,भाजपा और जदयू का रिश्ता इतिहास के सबसे अच्छे दौर में है
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू का रिश्ता इतिहास के सबसे अच्छे दौर में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच जो रिश्ते हैं वह भी बहुत अच्छे दौर में है।