पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में पुल गिरने की घटना को बताया साजिश
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में 9 दिन में पांच पुल गिरने की घटना को लेकर कहा कि पुल अगर गिर रहे हैं तो इसका मतलब है कि उसमें खराब मटेरियल लगा होगा लेकिन उसके तुरंत बाद ही जीतन राम मांझी ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर यह पुल पहले क्यों नहीं गिर रहे थे, अगर अभी 9 दिन में पांच पुल गिरे हैं तो सरकार को बदनाम करने की यह साजिश भी हो सकती है।