पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद शांभवी चौधरी ने कहा,नीट मामले पर सरकार है गंभीर, हो चुकी है दो लोगों की गिरफ्तारी
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में शनिवार को सांसद शांभवी चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर अपना बयान दिया है। शांभवी चौधरी ने कहा कि नीट मामले पर सरकार गंभीर है। अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी भी इस मामले में हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस मामले को देख रही है और परीक्षा सिस्टम को भी पुख्ता बनाया जाएगा।