पटना ग्रामीण: पटना में जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा,संजय झा के मार्गदर्शन में पार्टी एक नया आयाम हासिल करेगी
JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राज्यसभा सांसद संजय झा को बनाया गया है। इस पर हर्ष जाहिर करते हुए जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा की संजय झा ने सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में बिहार के लिए बहुत सारे काम किए हैं। इसके साथ ही उन्हें संगठन का जबरदस्त अनुभव भी है, इसलिए संजय झा के मार्गदर्शन में पार्टी एक नया आयाम हासिल करेगी।