बांगरमऊ: फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपियों को बहादुरखेड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया
उन्नाव पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने एसपी उन्नाव के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए गनेश प्रसाद और हुकुम सिंह को बहादुरखेड़ा मोड़ काली मिट्टी दबौली मार्ग से पकड़ा। दोनों अभियुक्त हयासपुर गांव के निवासी हैं। इनके खिलाफ 14 मई को हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुक