बिहार: सिविल सर्जन कार्यालय में परिवार नियोजन पर बैठक, प्रत्येक पीएचसी के लिए मास्टर कोच नियुक्त
Bihar, Nalanda | Nov 29, 2024 बिहार शरीफ स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बैठक कर परिवार नियोजन के लिए प्रत्येक पीएचसी के लिए मास्टर कोच बनाया गया। इस मौके पर बताया गया कि परिवार नियोजन एक गंभीर विषय है जिसको लेकर प्रत्येक पीएचसी में एक मुख्य परामर्शी का होना जरूरी है इसी को लेकर प्रत्येक पीएचसी में मास्टर कोच का गठन किया है।