चांदपुर: हीमपुर दीपा पुलिस ने ई-रिक्शा और लोहे के फार्मे चोरी करने वाले 2 चोरों को किया गिरफ्तार
बिजनौर में आज रविवार को शाम करीब 5:00 बजे हीमपुर दीपा पुलिस ने नहटोर निवासी सचिन कि ई-रिक्शा और लोहे के फार्मे चोरी करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त गौतम और जितेंद्र मूल रूप से हल्दौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों के पास से चोरी की गई ई-रिक्शा और लोहे का फरमा बरामद किया है।