मीनापुर: नेउरा बाजार में भूमि विवाद में सब्जी विक्रेता दंपति से मारपीट और लूटपाट, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा बाजार में सब्जी बेच रहे दंपति के साथ भूमि विवाद को लेकर मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित मुस्तफागंज निवासी जयमंगल भगत ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे में थाने में आवेदन देकर शिकायत किया है। जिसमें पड़ोसी रवि किशन को नामजद किया गया है।