चित्तौड़गढ़: जिला परिषद सभा भवन में हुई साधारण सभा की बैठक, नरेगा की वार्षिक कार्य योजना व जिला परिषद पंचायत समिति का बजट हुआ पास
जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ौली की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नरेगा की वार्षिक कार्य योजना और जिला परिषद के साथ पंचायत समितियों के बजट प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की पेयजल सहित अन्य समस्याओं को उठाया गया।