मंझनपुर: नलकूप, सड़क, पानी और गौशाला की मांग पर गरजे भाकियू अम्बावता के किसान, मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने आवाज बुलंद की। मंझनपुर स्थित डायट मैदान में जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपर जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा है।