प्रतापगढ़: करौंदी पुल के पास बदमाश की पुलिस और स्वाट टीम से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
करौंदी पुल के पास पुलिस व स्वाट टीम से मुठभेड़ में शातिर बदमाश प्रेम कुमार उर्फ हितेश घायल होकर गिरफ्तार हुआ। नगर कोतवाल ने बुधवार सुबह 7 बजे बताया की उसके पास से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल व 278 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी पर डकैती, गैंगस्टर एक्ट व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा।