प्रतापगढ़: मनभवना गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया
प्रतापगढ़ जनपद के मनभवना गांव में मंगलवार की रात करीब 8 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति के देखे जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। गांव में लगी पूजा पंडाल में आरती के दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध लगा ब्राह्मणों ने पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बात कर भटकने लगा ।