सदर: जमीन विवाद से परेशान युवक ने नदेसर स्थित BSNL टावर पर चढ़कर किया हाइवोल्टेज ड्रामा, पुलिस के छूटे पसीने
Sadar, Varanasi | Apr 20, 2026 वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित नदेसर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक जमीन विवाद में न्याय न मिलने से नाराज होकर बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र मौके पर पहुंचे। माइक के माध्यम से युवक को समझाने बुझाने का प्रयास किया।