घाटमपुर थाना क्षेत्र के भैरमपुर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में 28 वर्षीय संदीप कुमार यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।थाना प्रभारी ने शनिवार दोपहर 2बजे बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।